फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रदेश की जेलों में स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध

Fri, 24 Feb 2023 02:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जेल मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि जेल अधिकारी एवं कर्मचारी सामान्य मैनुअल घड़ी की जगह स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड का इस्तेमाल कर रहे है। ये डिवाइस मोबाइल से जुड़ने के बाद उसकी तरह काम करने लगते है। इसलिए इनका मोबाइल की तरह इस्तेमाल किए जाने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारागार मुख्यालय ने प्रदेश की समस्त जेलों में स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मोबाइल की तरह इनका इस्तेमाल होने की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। डीजी जेल आनंद कुमार ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, जेल मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि जेल अधिकारी एवं कर्मचारी सामान्य मैनुअल घड़ी की जगह स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड का इस्तेमाल कर रहे है। ये डिवाइस मोबाइल से जुड़ने के बाद उसकी तरह काम करने लगते है। इसलिए इनका मोबाइल की तरह इस्तेमाल किए जाने की संभावना रहती है। इसी वजह से ऐसे डिवाइस को जेल के भीतर ले जाने और इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीजी जेल ने समस्त डीआईजी कारागार को आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें