सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री योगी यदि सैफई के विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल में पानी उपलब्ध नहीं करवा सकते हैं तो उसमें एडमिशन ही क्यों ले रहे हैं, जबकि स्विमिंग में सबसे अधिक बच्चे उनके गोरखपुर से ही हैं। यदि पानी उपलब्ध नहीं करा सकते हैं तो बिना पानी के तैरना सिखानेवाला ट्रेनिंग कोच ढूंढ़ कर दें।