फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : विधानसभा सत्र 20 से शुरू, कार्यक्रम जारी, 10 मार्च तक चलेगा सत्र, 22 फरवरी को पेश होगा बजट

Thu, 16 Feb 2023 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 22 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के आय व्यय का प्रस्तुतिकरण यानी बजट पेश होगा। सात, आठ एवं नौ  मार्च को होली का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा जबकि 22 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाएगा। खास बात है कि इस सत्र में 14 दिन बैठकें होंगी और शनिवार को भी सदन का संचालन होगा। सत्र होली के बाद 10 मार्च तक चलेगा। सत्र के दौरान यूपी शीरा नियंत्रण संशोधन अध्यादेश भी पारित कराने की योजना है। इसे कार्यक्रम में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन


विशेष सचिव विधानसभा बृजभूषण दुबे ने सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगी। 21 फरवरी को विधानसभा में अपना दल के सदस्य राहुल कोल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कोल का पिछले दिनों निधन हो गया था। 

22 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 2023-2024 का बजट पेश करेंगे। इसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो जाएगी। यह चर्चा 24 फरवरी तक जारी रहेगी। बजट पर साधारण चर्चा 25, 27 व 28 फरवरी तथा एक मार्च को होगी। बजट अनुदानों पर चर्चा व मतदान दो, तीन, चार, छह व 10 मार्च को होगी। सात, आठ व नौ मार्च को होली का अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें