फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : स्पोर्ट्स कोटे से सिपाहियों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन, 31 तक आवेदन, गूगल पर भी भरवाए जा रहे फॉर्म

Tue, 04 Oct 2022 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म को भरकर, आवेदन फॉर्म को भरने के बाद स्कैन कर ईमेल कर और उक्त फॉर्म की हार्ड कॉपी व्यक्तिगत रूप से भर्ती बोर्ड के कार्यालय आकर जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पोर्ट्स कोटे से सिपाहियों की भर्ती के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। आवेदन 31 अक्तूबर तक लिए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आवेदक तीन में किसी एक तरीके से फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म को भरकर, आवेदन फॉर्म को भरने के बाद स्कैन कर ईमेल कर और उक्त फॉर्म की हार्ड कॉपी व्यक्तिगत रूप से भर्ती बोर्ड के कार्यालय आकर जमा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन फीस चार सौ रुपये निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और अखिलेखों का सत्यापन नहीं होगा। विश्वकर्मा ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह या दूसरे सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की योजना है। नवंबर के अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें