फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Fri, 09 Jun 2023 01:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव व अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि आनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में एससीवीटी की वेबसाइट  http://www.scvtup.in  पर  उपलब्ध है।
विज्ञापन
admission iti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र-2023-2024 हेतु माह अगस्त 2023 प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश लेने हेतु अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव व अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि आनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में एससीवीटी की वेबसाइट  http://www.scvtup.in  पर  उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता के अनुसार विवरणी का कोई भाग प्रिंट या डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थी द्वारा आनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों में हुई कतिपय त्रुटियों के संशोधन हेतु 02 दिन ( 48 घण्टे ) का समय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 09 जून से शुरु हो गई है, जो 03 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक संचालित रहेगी।

विशेष सचिव ने बताया कि सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु  250 रुपये तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु   150 रुपए प्रवेश पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रवेश संबंधित किसी समस्या के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद,उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ के हेल्प डेस्क नंबर 0522-4150500, 7897992063, दूरभाष नम्बर  0522-4047658, 9628372929 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें