फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : देशी मदिरा की 495 व विदेशी मदिरा की 312 दुकानें आवंटित

Tue, 30 Jan 2024 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पहले चरण में मंगलवार को विभाग ने देशी मदिरा की 495, विदेशी मदिरा की 312, बीयर की 188, भांग की 75 दुकानों तथा 20 मॉडल शॉप के आवंटन का कार्यवाही पूरी किया गया।
विज्ञापन
बीयर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई आबकारी नीति आने के बाद विभाग ने ई- लॉटरी के जरिए मदिरा, भांग, बीयर की दुकानों के आवंटन की कार्यवाही शुरू कर दी है। पहले चरण में मंगलवार को विभाग ने देशी मदिरा की 495, विदेशी मदिरा की 312, बीयर की 188, भांग की 75 दुकानों तथा 20 मॉडल शॉप के आवंटन का कार्यवाही पूरी किया गया।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए आबकारी आयुक्त सेंथिल पाण्डियन सी. ने बताया कि इन दुकानों के आवंटन से लगभग 141 करोड़ की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में आवंटित की गई देशी मदिरा की 495 दुकानों के लिए लगभग 2.10 करोड़ बल्क लीटर कोटा तय किया गया है। पहले चरण में आवंटन के लिए जारी विज्ञापन में दुकानों के लिए 6521 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में लगभग रूपया 26.73 करोड़ प्राप्त हुआ है।

आबकारी आयुक्त ने बताया कि देशी मदिरा की 1202, विदेशी मदिरा की 679, बीयर की 280, भांग की 291 दुकानों तथा 64 मॉडल शॉप की दुकानों के आवंटन के लिए ई- लॉटरी कराई गई थी। जिसमें से पहले चरण में देशी मदिरा की 495, विदेशी मदिरा की 312, बीयर की 188, भांग की 75 दुकानों तथा 20 मॉडल शॉप के आवंटन की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। शेष रह गई 1426 दुकानों के आवंटन की कार्यवाही दूसरे चरण में पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें