फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : उद्यमियों के लिए खुलेगा 30 सीटर कॉल सेंटर, सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान की कवायद

Tue, 09 Aug 2022 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यह कॉल सेंटर हर कार्य दिवस में सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उद्यमियों के साथ सीधे संवाद करके उनकी समस्याओं के समाधान का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएसएमई विभाग उद्यमियों के साथ संवाद के लिए शीघ्र ही 30 सीटर कॉल सेंटर खोलेगा। उद्यम सारथी एप से मिले अच्छे नतीजों के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह कॉल सेंटर हर कार्य दिवस में सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उद्यमियों के साथ सीधे संवाद करके उनकी समस्याओं के समाधान का है।

विज्ञापन


दरअसल, स्टार्टअप शुरू करने में उद्यम सारथी एप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एप के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की गई है। यही वजह है कि रोजाना औसतन 110 लोग इस एप को डाउनलोड कर रहे हैं और हर दिन 700-800 विजिटर इस पर आ रहे हैं। एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि यह एप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने में मदद मिल रही है।

यह एप उद्योगों से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी से लेकर लगवाने तक में मदद के साथ समस्याओं का भी समाधान कर रहा है। यही वजह है कि पिछले साल 24 जनवरी को लॉन्च एप के महज डेढ़ साल में 60 हजार से अधिक यूजर हो गए हैं। 
विज्ञापन


सारथी एप पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी
सारथी एप पर स्वरोजगार शुरू करने के लिए वीडियो लेक्चर भी उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से उद्योग लगाने से संबंधित सभी बारीकियां सीखी जा सकती हैं। एप पर उद्योगों से जुड़ी डाक्यूमेंट्री और सफलता की कहानियों के संग्रह के साथ 100 मॉडल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी हैं। इससे लोन से जुड़ी प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी डाउनलोड की जा सकती हैं। राज्य सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं की जानकारी भी एप पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें