फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, देखें- किसे, कहां मिली तैनाती

Fri, 27 Jun 2025 08:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। देखें- किसे कहां मिली तैनाती?
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। संजय कुमार मल्ल को प्रभारी डीएफओ मैनपुरी, चंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी डीएफओ औरैया, राजीव कुमार को प्रभारी डीएफओ फर्रुखाबाद, विनीता सिंह को प्रभारी डीएफओ अमरोहा, संजीव कुमार को प्रभारी डीएफओ कासगंज, अमरकांत शुक्ला को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, तौफीक अहमद को उत्तर प्रदेश वन निगम, आशुतोष पांडे को वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


इसी तरह प्रदीप कुमार वर्मा को प्रभारी डीएफओ बदायूं, अमित सिंह को प्रभारी डीएफओ सुल्तानपुर, उमेश तिवारी को प्रभारी डीएफओ अंबेडकरनगर, दिलीप कुमार तिवारी को प्रभारी डीएफओ ओबरा, मानेंद्र  सिंह को प्रभारी डीएफओ फिरोजाबाद, हरिकेश नारायण यादव को प्रभारी डीएफओ संतकबीरनगर, राकेश कुमार को प्रभारी डीएफओ मिर्जापुर, प्रोमिला को प्रभारी डीएफओ जौनपुर, प्रीति यादव को प्रभारी डीएफओ संभल, अर्शी मलिक को प्रभारी डीएफओ हापुड़, शिरीन को प्रभारी डीएफओ बस्ती नियुक्त किया गया है।

हरेंद्र सिंह को प्रभारी डीएफओ बुलंदशहर, राकेश चंद्र यादव को प्रभारी डीएफओ हाथरस, कमल कुमार को प्रभारी डीएफओ रेनुकूट और विनोद कुमार को प्रभारी डीएफओ शाहजहांपुर के पद पर तैनाती दी गई है। हालांकि, चंद्र प्रताप सिंह का आदेश 1 जुलाई, विनीता सिंह का आदेश 1 अगस्त, राकेश कुमार का आदेश 1 जुलाई, हरेंद्र सिंह का आदेश 1 अगस्त से प्रभावी माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें