परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह भर्ती 2023 से चल रही है। लिखित परीक्षा व परिणाम, दस्तावेज सत्यापन के बाद भी इसका परिणाम फंसा हुआ था। इससे परेशान अभ्यर्थी लगातार आयोग पर प्रदर्शन व घेराव कर रहे थे।
पंचायतीराज विभाग के तहत चल रही ग्राम पंचायत अधिकारी की 1468 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार 1468 पदों के सापेक्ष 1468 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
इसमें अनारक्षित 849, एससी 356, एसटी 7, ओबीसी 139, ईडब्ल्यूएस के 117 अंतिम परिणाम में चयनित हुए हैं। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के विज्ञापित दो पदों के सापेक्ष कोई अभ्यर्थी उपलब्ध न होने से मेरिट क्रम में अन्य अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि 96 अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से किया गया है। इनका चयन परिणाम उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों के परीक्षण के बाद होगा।
उन्होंने बताया कि परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बता दें कि यह भर्ती 2023 से चल रही है। लिखित परीक्षा व परिणाम, दस्तावेज सत्यापन के बाद भी इसका परिणाम फंसा हुआ था। इससे परेशान अभ्यर्थी लगातार आयोग पर प्रदर्शन व घेराव कर रहे थे। परिणाम जारी होने पर उन्होंने खुशी जताई है।