फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ऐडेड स्कूलों के नवनियुक्त शिक्षकों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन, शपथपत्र लेकर भुगतान के निर्देश

Fri, 06 Nov 2026 12:17 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त तीन हजार से अधिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को दीपावली से पहले वेतन देने के निर्देश जारी हुए हैं। दस्तावेजों के सत्यापन में देरी के चलते शपथपत्र लेकर भुगतान किया जाएगा। सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के नवनियुक्त शिक्षकों-प्रधानाचार्यों को दीपावली से पहले वेतन देने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग में हाल ही में चयनित 3000 से अधिक शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के चयन के बाद तैनाती की गई थी। जिलों में अभी इनके शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसकी वजह से उन्हें दीपावली पर वेतन मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही थी। इसे देखते हुए विभाग ने उनसे शपथपत्र लेकर वेतन जारी करने का निर्दे दिया है। इससे उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि नवनियुक्त शिक्षकों को दीपावली से पूर्व वेतन हर हाल में जारी किया जाए। उनके दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य जारी रहेगा। अगर कहीं कोई गड़बड़ी पाई जाएगी तो फिर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि अभिलेख सत्यापन में समय लगना स्वाभाविक है। ऐसे में जिन शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है, उनसे शपथ पत्र लेकर दीपावली से पहले वेतन भुगतान किया जाए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन न मिलने से उनकी दीपावली फीकी पड़ रही थी। ऐसे में निदेशक से संगठन की ओर से मिलकर मांग की थी। उनकी ओर से आदेश जारी होने से इनको राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें