फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: समाजवादी छात्रसभा की नई ड्रेस निर्धारित, अखिलेश बोले- जो लोग आज कानून नहीं मान रहे, वे कल मानेंगे

Mon, 07 Sep 2026 03:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी ने छात्रसभा के सदस्यों के लिए नई ड्रेस निर्धारित की है। अब सदस्य नीली पेंट और नीली शर्ट पहनेंगे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर संविधान और कानून की भावना के अनुरूप काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को कानून और संविधान का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर संविधान और कानून के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जो लोग आज कानून नहीं मान रहे हैं, वे कल कानून मानेंगे। भाजपा संविधान और कानून की भावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान और कानून का पालन सभी के लिए जरूरी है।

छात्रसभा की नई ड्रेस तय

इस दौरान समाजवादी छात्रसभा की नई ड्रेस भी निर्धारित की गई। अब छात्रसभा के सदस्य नीली पेंट और नीली शर्ट पहनेंगे। पार्टी की ओर से इसे छात्रसभा के सदस्यों की नई पहचान के तौर पर लागू किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए छात्र और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। छात्रसभा को भी पार्टी की गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें