Kanpur CMO controversy: डॉ. हरिदत्त नेमी को निलंबित किए जाने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। दो दिन पहले डॉ. नेमी के निलंबन आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।
कानपुर के सीएमओ रहे डॉ. हरिदत्त नेमी मामले में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ हाईकोर्ट ने उनका निलंबन आदेश रद्द कर दिया है तो दूसरी तरफ उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रशासन पूरे मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
नेमी को निलंबित किए जाने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। दो दिन पहले डॉ. नेमी के निलंबन आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। इस बीच राज्यपाल की संस्तुति पर निदेशक प्रशासन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जांच अधिकारी से कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा-निर्देशों का पालन न करने, शासनादेशों की अवहेलना व शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही आदि आरोपों की जांच की जाए। जांच अधिकारी को एक माह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।