जिस वक्त हुआ कनेक्शन उसी हिसाब से लें सिक्योरिटी राशि
परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने मांग की है कि सिक्योरिटी राशि नई कास्ट डाटा बुक के अनुसार मांगना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। जब उपभोक्ताओं के पोस्टपेड कनेक्शन को प्रीपेड में बदला गया था तो उनकी जमा सिक्योरिटी को उनके प्रीपेड मोड में रिचार्ज कर दिया गया। अब नए कास्ट डाटा बुक के अनुसार मांगा जाना गलत है। जिस उपभोक्ता का पहले जितनी सिक्योरिटी राशि जमा थी। उसी हिसाब से वसूला जाए।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था समाप्त, 10 को मिलेगी बिल - एके शर्मा
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। आरडीएसएस योजना में स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब मई-2026 की विद्युत खपत का बिल जून-2026 में पोस्टपेड प्रणाली के अंतर्गत जारी किया जाएगा।
हर माह की 10 तारीख तक बिल जारी किए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए 15 मई से 30 जून तक अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर विशेष कैंप एवं सहायता केंद्र लगाए जाएंगे।