फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पिछले 24 घंटे में बना नया रिकॉर्ड, 1031 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की हुई सप्लाई

Fri, 14 May 2021 05:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में ऑक्सीजन की रिकॉर्ड सप्लाई जारी है। बृहस्पतिवार को रिकार्ड 1031.43 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई यूपी में हुई। इस दौरान लगभग साढ़े तीन हजार ऐसे लोगों को भी ऑक्सीजन की पूर्ति की गई जो होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में ऑक्सीजन की रिकॉर्ड सप्लाई जारी है। बृहस्पतिवार को 1031.43 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई यूपी में हुई। इस दौरान लगभग साढ़े तीन हजार ऐसे लोगों को भी आक्सीजन की पूर्ति की गई जो होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बीते 24 घंटे में 623.11 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति रिफीलर्स को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गयी है। साथ ही 313.02 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के मेडिकल कालेजों व चिकित्सा संस्थानो को तथा 95.29 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन सप्लायर्स द्वारा सीधे निजी चिकित्सालयों को की गई है। 

अवस्थी ने यह भी बताया कि प्रदेश के प्रमुख जिलों जैसे कानपुर में 85.08 मीट्रिक टन, वाराणसी में 57.15 मीट्रिक टन, प्रयागराज में 56.99 मीट्रिक टन, मेरठ में 261.41 मीट्रिक टन, मुरादाबाद में 53.12 मीट्रिक टन, आगरा में 73.47 मीट्रिक टन, गोरखपुर में 53.21 मीट्रिक टन और लखनऊ में 155.26 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बीते 24 घंटे में पहुंचाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें