फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नेहा सिंह राठौर मामले में 29 मई को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, पहलगाम हमले पर की थी टिप्पणी

Mon, 26 May 2025 07:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा के द्वारा पहलगाम मुद्दे पर की गई टिप्पणी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में 29 मई को सुनवाई होगी। 
 
विज्ञापन
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पहलगाम हमले पर टिप्पणी के मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की याचिका पर अगली सुनवाई 29 मई को नियत की है। राठौर ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन


याचिका पर न्यायमूर्ति विवेक चौधरी व न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से सरकारी वकील ने कहा कि मामले की केस डायरी की पूरी जानकारी उनके पास है। इसपर, याची के अधिवक्ता ने कहा कि अभियोजन ने याची के खिलाफ जो साक्ष्य पाए हैं, उन्हें याची को सौंपा जाए। 

सरकारी वकील ने विरोध करते हुए कहा कि साक्ष्यों को आरोपी को नहीं सौंपा जा सकता। इसपर कोर्ट ने साक्ष्यों को सौंपने के मुद्दे पर सुनवाई के लिए याचिका को 29 मई को प्राथमिकता पर सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में दो समुदायों के बीच में वैमनस्यता उत्पन्न करने व आईटी एक्ट के आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें