फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : नवीन जैन को बनाया गया लखनऊ महानगर जिला चुनाव अधिकारी, अवध के लिए अन्य नामों का एलान

Thu, 07 Nov 2024 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रंजना उपाध्याय को अवध क्षेत्र का सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद नवीन जैन को लखनऊ महानगर का जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी डाॅ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बुधवार को पार्टी संगठन के चुनावों के लिए नियुक्त जिला चुनाव अधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी। रंजना उपाध्याय को अवध क्षेत्र का सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद नवीन जैन को लखनऊ महानगर का जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। लखनऊ जिले की जिम्मेदारी रजनीकांत महेश्वरी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


उन्होने बताया कि संगठन चुनाव के लिए 9 नवम्बर को जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। बूथ समिति के चुनाव 15 से 30 नवम्बर के बीच संपन्न होंगे। तत्पश्चात, मंडल और जिला संगठन के चुनाव होगें। मुकुट बिहारी वर्मा को कानपुर क्षेत्र, राजेन्द्र तिवारी को काशी क्षेत्र, अनिल चौधरी को पश्चिम क्षेत्र, कमलेश कुमार को गोरखपुर क्षेत्र और हरीश कुमार सिंह को ब्रज क्षेत्र का सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह और अरूणकान्त त्रिपाठी प्रदेश चुनाव अधिकारी के साथ समन्वय का कार्य करेंगे। 

अवध क्षेत्र के जिला चुनाव अधिकारी

  • रायबरेली- राकेश मिश्रा
  • सीतापुर- नागेंद्र गुप्ता
  • लखीमपुर- श्रीराम चौहान 
  • हरदोई- संजीव वालिया
  • अंबेडकर- अशोक जाटव
  • बाराबंकी- रमेश सिंह 
  • बलरामपुर-सुशील त्रिपाठी
  • बहराइच- नरेंद्र सिंह 
  • गोंडा- अशोक सिंह 
  • श्रावस्ती- प्रेम चंद्र मिश्रा
  • अयोध्या महानगर- नीलिमा कटियार 
  • अयोध्या जिला - रणजीत सिंह कुशवाहा 
  • उन्नाव- डाॅ. रामबाबू हरित
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें