लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि हर हाथ को काम और हर व्यक्ति को सम्मान देना होगा। इसके लिए पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है।
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि हर हाथ को काम और हर व्यक्ति को सम्मान देना होगा। इसके लिए पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है। वह लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित सामाजिक न्याय एवं अधिकार महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
डा. विश्वकर्मा ने कहा कि हम सभी वर्ग को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। लोग लगातार जुड़ रहे हैं। आज युवाओं के हाथ में डिग्रियां तो है, लेकिन रोजगार नहीं है। पार्टी की सरकार बनने पर हर परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यही वजह है कि हमारा नारा है कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। उन्होंने कहा कि हम सड़क, बिजली, पानी को टैक्स फ्री करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में संगठन को सक्रिय किया जाएगा।
आगामी चुनाव में पार्टी धमाकेदार तरीके से मैदान में उतरेगी। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे चुनाव की तैयारी में जुटेंगे और हर व्यक्ति को न्याय दिलाने की परिकल्पना लेकर आगे बढ़ेंगे।