फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद: लखनऊ सहित पूरे अवध में पढ़ी गई नमाज, ईदगाह पर पहुंचे डिप्टी सीएम सहित अलग-अलग दलों के नेता

Mon, 31 Mar 2025 12:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

 Eid in Lucknow: लखनऊ सहित पूरे अवध में ईद की नमाज पढ़ी गई। अलग-अलग ईदगाहों में लोग नमाज पढ़ने जुटे। इस मौके पर प्रदेश के सीएम और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। 
विज्ञापन
ईद के अवसर पर लखनऊ में पढ़ी गई नमाज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज ईद का त्योहार पूरे भारत में मनाया जा रहा है। रविवार को चांद दिखने के बाद ईद मनाए जाने की घोषणा की गई थी। लखनऊ में भी सोमवार को ईद मनाने की घोषणा हुई। लखनऊ की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ऐशबाग में होने वाली मुख्य नमाज में महिलाओं ने भी नमाज अदा की। लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे और सभी को ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन


काली पट्टी बांधकर पहुंचे नमाजी
लखनऊ में कई जगहों पर नमाज अदा करने का कार्यक्रम है। नमाज पढ़ने का यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक का है। कई जगह वक्फ बिल के विरोध में नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। मालूम हो कि अलविदा की अंतिम नमाज में भी कई जगह नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने के लिए आए थे। कुछ जगह पर पुलिस प्रशासन द्वारा काली पट्टी उतरवाने की भी खबरें आईं थीं। 

विज्ञापन


महिलाएं भी अदा करेंगी ईद की नमाज
ईद उल फित्र की नमाज बड़ी जमाम ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा, ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी।

पढ़ें- यूपी: प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, आने वाले पांच दिनों में लगातार बढ़ती जाएगी गर्मी, जारी हुआ अलर्ट

लखनऊ में यहां पढ़ी गई नमाज 
लखनऊ में मुख्य नमाज ऐशबाग के ईदगाह में पढ़ी गई। इसके अलावा आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद, ईदगाह खदरा, ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर, ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर, ईदगाह राजाजीपुरम,ईदगाह चिनहट,  शाही ईदगाह नादान महल रोड, मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर डालीगंज और मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज  में नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा शहर के बाहर इलाकों के कुछ मजिस्दों में भी नमाज पढ़ी गई। 

राज्यपाल और सीएम ने दी ईद की बधाई

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता का पैगाम देता है। इस मौके पर गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि उनके जीवन में भी खुशियां आएं। वहीं सीएम योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है।


 

गोंडा में गले मिलकर दी गई ईद की बधाई 

गोंडा में पढ़ी गई नमाज - फोटो : अमर उजाला।
मेल मिलाप और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-फित्र (ईद) का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। शहर के गोंडा ईदगाह में ईद उल फित्र की नमाज इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने पढ़ाई । नमाज के बाद मुल्क में खुशहाली तरक्की और अमनो शांति के लिए दुआ मांगी गई। ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में भी इंतजाम किया गया था।शहर के फैजाबाद रोड निदा ए या रसूलुल्लाह मस्जिद, कचहरी मस्जिद,शहर के महराजगंज रोड डिप्टी साहब मस्जिद, दरगाह हजरत सैय्यद सदरुद्दीन शाह स्थिति औलिया मस्जिद, रहमानिया मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा ग्रामीण और कस्बा क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।

संबंधित वीडियो-

बलरामपुर: ईदगाह में अदा हुई नमाज, ईद मुबारक की रही गूंज

नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की बधाई। - फोटो : amar ujala
बलरामपुर शहर के बीबी बंदी साहिबा ईदगाह में सोमवार को ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहे।

अंबेडकरनगर: अकीदत के साथ अदा की ईद की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही चल चौबंद

नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को दी बधाई। - फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर जिले भर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 453 ईदगाह और मस्जिदों में शांति पूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही एक दूसरे को गले लग कर ईद की बधाई दी। इस मौके पर डीएम अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार ने पुलिस बल के साथ कोतवाली अकबरपुर के रसूलाबाद हौज पट्टी मीरानपुर अकबरपुर ईदगाह व मुख्य मार्गों/आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित बच्चों को चॉकलेट देकर ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। टांडा तहसील के अलहदादपुर में हजारों की संख्या में लोगों ने एकजुट होकर अकीदत के साथ नमाज अदा की।
विज्ञापन

रायबरेली: ईदगाहों पर पढ़ी गई नमाज, पर्व का दिखा उत्साह

- फोटो : amar ujala
ईद पर शहर समेत लालगंज, नसीराबाद, परशदेपुर, महराजगंज, बछरावां में इबादतगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। लालगंज कस्बे की जामा मस्जिद, चिकमंडी स्थित ईदगाह, अल्लानगर मस्जिद सहित अन्य जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। शहर में डबल फाटक के पास स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। शहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सपा जिलाध्यक्ष ने गले मिलकर मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें