उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यों से देश और दुनिया आशान्वित है। प्रदेश सरकार लगातार मेडिकल कॉलेजों की स्थापना कर रही है। इससे जहां मेडिकल की सीटें बढ़ रही हैं वहीं चिकित्सा क्षेत्र की गुणवत्ता बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में संभल और महराजगंज में पीपीपी मोड पर खुलने वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए एमओयू हुआ। इस दौरान श्री सिद्धि विनायक ट्रस्ट बरेली ने संभल और शांति फाउंडेशन ट्रस्ट ने महराजगंज के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि वे प्रदेश की जनता की सेवा के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 59 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है। 16 असेवित जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश अब देश में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज वाला राज्य बन रहा है। संभल और महराजगंज में 330-330 बेड के मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। दोनों जिलों में 2024 तक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करने का लक्ष्य तय किया है। इन्हें नेशनल मेडिकल कमिशन की शर्तों के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ एजुकेशन को और मजबूत करने के लिए 14 असेवित जिलों में भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए एमओयू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना पीपीपी मोड पर की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग इस कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाए। इस दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सचिव गौरी शंकर प्रियदर्शी, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, डीजीएमई डॉ एनसी प्रजापति, श्री सिद्धि विनायक ट्रस्ट एवं शांति फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
मेडिकल सीटों में हुई वृद्धि
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यों से देश और दुनिया आशान्वित है। प्रदेश सरकार लगातार मेडिकल कॉलेजों की स्थापना कर रही है। इससे जहां मेडिकल की सीटें बढ़ रही हैं वहीं चिकित्सा क्षेत्र की गुणवत्ता बढ़ रही है। इससे कुशल डॉक्टर, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता बढेगी।