फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव चंदेल हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशु मुंबई से गिरफ्तार, परिवार ने कहा मौत की सजा मिले

Sun, 06 Sep 2020 12:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
गौरव चंदेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक और मिर्ची गैंग का सरगना आशु जाट शनिवार को मुंबई से गिरफ्तार हो गया। यूपी पुलिस ने आशु की गिरफ्तारी पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। 

विज्ञापन


शनिवार को मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और यूपी पुलिस के हवाले करने की तैयारी कर रही है। मालूम हो कि आशु पर कई भाजपा नेताओं की हत्या समेत 40 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आशु से पूछताछ के बाद गौरव चंदेल हत्याकांड सहित कई मामलों में अहम जानकारियां मिल सकती हैं। गौरव की हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करना भी नोएडा पुलिस की प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह जनवरी की रात आशु जाट ने अपने दोस्त उमेश के साथ मिलकर गौरव चंदेल की हत्या की थी। घटना के समय आशु की पत्नी पूनम भी साथ थी। कार लूटने के लिए ही आरोपियों ने गौरव की हत्या की थी। 

उमेश और आशु की पत्नी पूनम को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी आशु फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होनी थी। गौरव चंदेल हत्याकांड के आठ माह बाद शनिवार को मुंबई पुलिस ने आशु को गिरफ्तार किया है। 

अब नोएडा पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरव चंदेल हत्याकांड के अलावा उसने किन-किन वारदात को अंजाम दिया, इसका पता लगाया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी व लूट के वाहनों से वारदात करता था। 

हर वारदात में नई कार प्रयोग करने के लिए वाहन लूटता था। जानकारी के अनुसार आशु ने गौरव चंदेल की हत्या समेत इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया था। आशु की गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से पुलिस इन घटनाओं में उसका नाम लेने से बचती रही। अब सरगना की गिरफ्तारी के बाद कई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

गौरव की पत्नी ने कहा, आशु को मिले मौत की सजा

आशु जाट की गिरफ्तारी से गौरव चंदेल के परिवार को राहत मिली है। पत्नी प्रीति चंदेल का कहना है कि यह राहत भरी खबर है, लेकिन आरोपी को मौत की सजा से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। सरकार और कानून आरोपी को मौत की सजा दें।

बता दें कि ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 5 एवेन्यू निवासी गौरव चंदेल की हत्या के बाद परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। गौरव की मौत के बाद पत्नी एक निजी स्कूल में नौकरी कर रही हैं। घर में बेटा और बुजुर्ग मां हैं। 

मौत के बाद से परिवार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहा था। शनिवार को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर प्रीति चंदेल ने बताया कि आरोपी को मौत की सजा होनी चाहिए, तभी न्याय मिलेगा। 

वहीं, उन्होंने कहा कि घटना के बाद सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से दोस्त और आस पड़ोस के लोग भी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें