फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नए साल में 70 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों के होंगे प्रमोशन, डेढ़ दर्जन एसपी को किया जाएगा पदोन्नत

Sun, 22 Dec 2024 10:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP IPS Officer: यूपी में नए साल में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन होगा। प्रदेश में 31 दिसंबर को तीन आईपीएस और दस पीपीएस रिटार्यड भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में 70 से ज्यादा आईपीएस अफसरों को पदोन्नति की सौगात मिलेगी। डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा डीजी के पद पर प्रोन्नत होंगे। इनके अलावा तीन आईजी रैंक के अफसर एडीजी, 10 डीआईजी रैंक के अफसर आईजी, 25 एसएसपी रैंक के अफसर डीआईजी और 20 एएसपी रैंक के अफसर एसपी के पद पर प्रोन्नत किए जाएंगे। एसपी रैंक के डेढ़ दर्जन अन्य अफसरों को भी पदोन्नत किया जाना है।

विज्ञापन


करीब 25 एसपी रैंक के अफसरों के डीआईजी बनने के बाद जिलों में पुलिस कप्तानों को भी बदला जाएगा। इसके बाद पीपीएस से आईपीएस बनने वाले कुछ अफसरों को भी जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वालों में डीआईजी बाबू राम और अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा 10 पीपीएस अधिकारी भी इसी माह के अंत में रिटायर होंगे।

इनमें एएसपी डॉ. मनोज कुमार, डिप्टी एसपी राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, कुलदीप तिवारी, अजय कुमार चौहान, जगदीश कुमार, प्रियतोष त्रिपाठी, राज बहादुर सिंह और हरि नारायण मिश्रा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें