फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ...तो प्रदेश की 60 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों का नहीं हो पाएगा पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन का समय हुआ पूरा

Fri, 05 Dec 2025 09:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी और शिया वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीशान रिजवी ने बताया कि पोर्टल लांच होने के बाद से शुरू हुईं तकनीकी खामियां अंतिम दिनों तक जारी हैं। बुधवार से पोर्टल ने काम करना शुरू किया लेकिन सर्वर की रफ्तार काफी सुस्त चल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के उम्मीद पोर्टल पर प्रदेश की 60 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण होने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। सुन्नी व शिया वक्फ बोर्डों में दर्ज 1,33785 अवकाफ में से अब तक 62 हजार 837 संपत्तियों का ही पंजीकरण किया जा सका है। पोर्टल पर संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि शुक्रवार को खत्म हो रही है। ऐसे में 68 हजार सुन्नी और 2 हजार 948 शिया वक्फ संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड होना अभी भी बाकी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में प्रदेश भर से करीब 1 लाख 26 हजार और उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में करीब 7 हजार 785 वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं। वक्फ संशोधन कानून 2025 लोकसभा से पारित होने के बाद केंद्र सरकार ने वक्फ संपत्तियों की डिजिटल सूची बनाने के मकसद से बीती 6 जून को उम्मीद पोर्टल लांच कर 5 दिसंबर तक सभी वक्फ संपत्तियों के रिकार्ड पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था।

ये भी पढ़ें -  दस महीने में एक लाख से ज्यादा युवा बने उद्यमी, 'सीएम युवा' ने दिए 4500 करोड़; पढ़ें पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कफ सिरप मामला: पांच राज्यों तक बढ़ा जांच का दायरा, ईडी ने एफएसडीए से मांगा कार्रवाई का ब्योरा; 118 पर एफआईआर


सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी और शिया वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीशान रिजवी ने बताया कि पोर्टल लांच होने के बाद से शुरू हुईं तकनीकी खामियां अंतिम दिनों तक जारी हैं। उन्होंने बताया कि बीते 6 दिन पोर्टल क्रैश रहने के बाद बुधवार से पोर्टल ने काम करना शुरू किया लेकिन सर्वर की रफ्तार काफी सुस्त चल रही है। जुफर फारूकी ने बताया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड की करीब 58 हजार संपत्तियों का पंजीकरण हुआ है, जबकि 46 हजार संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड हो पाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें