फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उत्तर की ओर खिसकी मानसून की ट्रफ लाइन, आज से इन जिलों में हो सकती है बारिश की शुरुआत; जानिए पूर्वानुमान

Mon, 14 Sep 2026 06:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार से इन जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
मानसून ने बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में माैसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से अगले दो-तीन दिन यूपी के तराई, मध्यांचल और पूर्वी हिस्से में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। तराई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रविवार को सोनभद्र, वाराणसी, नजीबाबाद, झांसी आदि जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन


माैसम विभाग की ओर से अगले एक हफ्ते तक यूपी में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन के एक बार फिर उत्तर की ओर खिसकने के संकेत हैं और इसके असर से सोमवार से अगले दो तीन दिन तराई, मध्यांचल और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन

राजधानी के माैसम में फिर से बदलाव की आहट

 राजधानी के माैसम में सोमवार से फाैरी ताैर पर बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि देर शाम बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है और मंगलवार को राजधानी में हल्की बारिश की परिस्थितियां बन सकती है।

रविवार को दिन में धूप खिली और माैसम शुष्क रहा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ी लेकिन तापमान पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को यहां बादलों की सक्रियता बढ़ने साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

रविवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 34 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें