यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विधानसभा और विधान परिषद में 13 अगस्त को प्रात: 11 बजे से लेकर लगातार विजन डॉक्युमेंट पर चर्चा होगी। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य विजन डॉक्यूमेंट को तीन माह में तैयार करने का है। इसको पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करेंगे। आम जनता के विचारों को भी जानने के लिए क्यूआर कोड जारी किया जा रहा है, जिसे विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जाएगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष और सीएम योगी ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुंबद, नवीनीकृत अतिविशिष्ट जलपान गृह, नवीनीकृत सभा मंडप तथा सभाकक्ष संख्या 15 का लोकार्पण किया।