फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में वापस आया मानसून, प्रयागराज-वाराणसी सहित कल 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

Thu, 24 Jul 2025 06:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: करीब एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और उमस झेलने वाले प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के दक्षिणी- पूर्वी हिस्से में आज से अच्छी मानसूनी बारिश के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार की शाम को विकसित हुए कम दबाव क्षेत्र के असर से यूपी में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। साथ ही 39 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। बारिश से पारा गिरने और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़त का पूर्वानुमान हैं।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दाैर अगले तीन- चार दिनों तक जारी रह कर धीरे धीरे पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा। इस बीच प्रदेश केबुंदेलखंड, तराई व मध्यांचल के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए कम दबाव के असर से शुक्रवार से प्रदेश के दक्षिणी- पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां है भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें