चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।
बुधवार को यूपी में मानसून की एंट्री और प्री-मानसूनी बारिश के असर से, प्रदेश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से कम देखने को मिला। बुधवार को अयोध्या में सर्वाधिक 25.8 मिमी बारिश हुई तो वहीं चुर्क में 5.6 मिमी, सुल्तानपुर व बस्ती में 5.2 मिमी, गाजीपुर में 3.8 और वाराणसी में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश का नतीजा ये हुआ कि प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहा। इटावा में सर्वाधिक 6.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वहीं चुर्क, हरदोई, वाराणसी, बस्ती, आगरा, अलीगढ़ आदि में अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 से 4.5 डिग्री तक की गिरावट रही। बुधवार को प्रदेश में कहीं भी लू की परिस्थिति नहीं रही, साथ ही कहीं भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े तक नहीं पहुंचा।
पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य एवं दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है। बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, झारखंड, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ, कोंकण-गोवा व मध्य महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हुई। असम, मेघालय, मणिपुर, प. बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा, तमिलनाडु में भी कई जगह मूसलाधार बारिश हुई।