फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में थमी मानसून की रफ्तार, पश्चिमी यूपी के जिलों में अब बारिश के आसार नहीं; पूर्वानुमान जारी

Mon, 22 Sep 2025 07:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: नवरात्र के आगमन के साथ ही प्रदेश में मानसून की रफ्तार थम गई है। मौसम विभाग की माने तो अब ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
यूपी से विदा हुआ मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र लगते ही प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ा है और ज्यादातर जिलों में बारिश का दाैर थम गया है। माैसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से मानसून के वापसी की परिस्थितियां बन चुकी हैं। साथ ही बारिश थमने और धूप खिलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से अगले दो दिन प्रदेशभर में माैसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद माैसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। माैसम विभाग के मुताबिक उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिणी और मध्यवर्ती यूपी में 25 से 28 सितंबर के बीच बूंदाबांदी का एक और दाैर देखने को मिलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें