फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरे प्रदेश में धीमा हुआ मानूसन, अगले तीन दिन तक कहीं बारिश की चेतावनी नहीं; डराने वाले हैं पूर्वानुमान

Mon, 21 Jul 2025 07:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। सोमवार को राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चुभने वाली धूप परेशान करती रही। 
विज्ञापन
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों में तराई और दक्षिणी हिस्से में बारिश के बाद एक बार फिर से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। बीते दो दिनों में पूर्वांचल में बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन कहीं-कहीं मामूली फुहारों के अलावा लोग अच्छी बारिश का इंतजार ही करते रहे। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। सोमवार से अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के लोगों को छिटपुट बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। 25 जुलाई के बाद फिर से मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है। सोमवार को वाराणसी, बस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर आदि हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं छिटपुट बारिश देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय न होने की वजह से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि मंगलवार को यूपी के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। 25 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दाब का क्षेत्र बनने से प्रदेश के मानसून में दोबारा सक्रियता नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें