फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मानसून का पूरे यूपी में असर, आज 46 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; यहां हो सकता है वज्रपात

Mon, 17 Aug 2026 12:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 46 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। 

 
विज्ञापन
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए प्रदेश के तराई व अन्य इलाके के 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही 56 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार के दाैरान मानसून अपने पूरे रंग में नजर आया। राजधानी लखनऊ समेत, मध्यांचल और अवध क्षेत्र के साथ ही तराई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी और अगले चार पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

रविवार को लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 192.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर में 158, बहराइच में 114, लखनऊ में 100, बिजनाैर में 91 और श्रावस्ती में 85.6 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


अभी और बढ़ेगी मानसून की सक्रियता
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के आसपास बना कम दबाव के असर से यूपी में अगले तीन चार दिनों के लिए मानसूनी गतिविधियां और तेज होने और बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं।

इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

अंबेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, भदोही, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, वाराणसी व आस पास के क्षेत्रों में।

इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, फरुखाबाद, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में।
विज्ञापन

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला
अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फरुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, भदोही, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें