बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, रायबरेली, अमेठी व आस पास के क्षेत्र ।
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आस पास के क्षेत्र।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दारा नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
राजधानी में अगस्त ने झमाझम बारिश के साथ विदाई ली। महीने के आखिरी दिन सोमवार को 12.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर की शुरुआत भी अच्छी बारिश के साथ होगी। मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार दोपहर बाद बादलों की सक्रियता बढ़ी और शहर के अधिकतर इलाकों में घने काले बादल छा गए। देर शाम शुरू हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई और हवा में ठंडक घुल गई। अचानक हुई बारिश से दफ्तर और काम से लौट रहे लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के मजबूत होने से लखनऊ में मंगलवार को अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।