इस साल प्रदेश में मानसून का असर सामान्य रहा। एक जून से 30 सितंबर के बीच प्रदेश में औसतन 701.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से करीब छह प्रतिशत कम है। पश्चिमी यूपी में बारिश औसत से 12 प्रतिशत ज्यादा, जबकि पूर्वी यूपी में 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ समेत 30 जिलों में बारिश सामान्य रही। प्रदेश के तीन जिलों में बहुत कम, 27 में कम, 13 में ज्यादा और 2 जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हुई। मानसून 18 जून को यूपी में दाखिल हुआ था और 24 सितंबर से लौटना शुरू कर अब लगभग पूरे प्रदेश से 10 अक्टूबर तक विदा हो गया है, केवल बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में थोड़ी देर और ठहर गया है।