फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी से मानसून ने ली विदाई, इन जिलों में दो दिन के बाद हो सकती बारिश; धूप-उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

Wed, 24 Sep 2025 07:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून अब विदाई ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिम यूपी से मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा। 
विज्ञापन
यूपी से विदा हुआ मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से मानसून ने बुधवार को विदाई ले ली। माैसम विभाग की मानें तो प्रदेश के बाकी बचे हिस्से से भी मानसून जल्द ही विदा ले लेगा। इस माैसमी बदलाव के बीच बंगाल की खाड़ी में उठे हलचल के असर से 25 से 28 सितंबर के दाैरान दक्षिण से मध्यवर्ती यूपी तक छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बुधवार को प्रदेश के दक्षिणी जिले सोनभद्र में 16 मिमी बारिश हुई। बलिया, गाजीपुर के अलावा पूर्वी तराई के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच आदि इलाकों में भी छिटपुट बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार को भी इन हिस्सों में बूंदे पड़ने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में मानसून की विदाई हो चुकी है। गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमांचल और जम्मू एंड कश्मीर के कुछ हिस्सों से मानसून लाैट चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से प्रदेश के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्से में 25 से 28 सितंबर के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन

यूपी में अब तक पांच फीसदी कम हुई बारिश

माैसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 24 सितंबर तक पूर्वी यूपी में 15 प्रतिशत कम तो पश्चिमी यूपी में 13 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। वहीं समूचे यूपी की बात करें तो अब तक पांच फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें