फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजधानी में मानसून की एंट्री, सुबह से रिमझिम बरसात, बहराइच-बिजनौर में 100 मिमी बारिश; 24 जिलों में अलर्ट

Thu, 02 Jul 2026 09:26 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 24 जिलों में भारी वर्षा तथा 28 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
लखनऊ में राहत की बारिश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून आज गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंच आया। तड़के से रिमझिम बरसात हो रही है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। इसी के साथ उमस और तपन से राहत मिल गई है। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। विभाग की तरफ से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में कई बार बारिश की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को तराई समेत कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बारिश से कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून के छा जाने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बहराइच में सर्वाधिक 113 मिमी और बिजनौर में 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा ललितपुर में 93 मिमी, बुलंदशहर में 72 मिमी तथा संभल और हमीरपुर में 65-65 मिमी बारिश हुई। वाराणसी, हरदोई, मुरादाबाद समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मेरठ, रामपुर, बरेली समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी सहित 28 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।

 

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश आलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर। 

यहां है वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें