फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: प्रदेश में पूरी ताकत से आगे बढ़ा मानसून, आज इन 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; गिरा पारा

Thu, 09 Jul 2026 12:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के इन 19 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसून अपने पूरे रंग में है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 19 जिलों में गरज-चमक, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 43 अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां तेज होने से अगले तीन दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक वर्षा की संभावना है।

बुधवार को मानसून ने प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 144.4 मिमी वर्षा चित्रकूट में हुई। इसके अलावा बदायूं में 94 मिमी, सिद्धार्थनगर में 72.8 मिमी, मेरठ में 71.9 मिमी, मुजफ्फरनगर में 68 मिमी और बांदा में 64 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

यहां है अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।
 
विज्ञापन

इन जिलों में है भारी वर्षा की चेतावनी

बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें