फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दिया संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा की

Tue, 26 May 2026 10:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास में शताब्दी वर्ष के अभियानों की समीक्षा की और स्वयं सेवकों को शाखा का विस्तार करने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
मोहन भागवत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने तीन दिवसीय राजधानी प्रवास के दौरान स्वयंसेवकों को संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र दिया। इसके अलावा शाखा का विस्तार करने तथा सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ाने को भी कहा। अपने तीन दिन के प्रवास के बाद संघ प्रमुख मंगलवार को दिल्ली वापस चले गए।

विज्ञापन


भागवत ने रविवार को संघ के 20 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा की और संगठन के आगामी अभियानों की रूपरेखा के बारे में भी जाना।

ये भी पढ़ें - यूपी में मौसम का यू-टर्न, 28 मई के बाद कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; कल इन इलाकों में लू का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बकरीद का सार्वजनिक अवकाश अब 28 को, पहले 27 मई को घोषित किया गया था; जानें बदलाव की वजह


उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य बेहतर समाज का निर्माण करना है, जो प्रतिबद्ध कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण स्वयंसेवकों को बौद्धिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाते हैं। उन्होंने समाज में भेदभाव दूर करने के लिए संगठित समाज के लिए काम करने का संदेश भी दिया। इसके अलावा कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी, और नागरिक कर्तव्य जैसे अभियानों की समीक्षा की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें