लखनऊ में औसत से कम मतदान
राजधानी लखनऊ में दोनों सीटों पर मतदान का प्रतिशत मंडल के औसत से कम रहा। यहां स्नातक निर्वाचन में 34.51 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 43.72 प्रतिशत मतदान हुआ। लखनऊ में शिक्षक निर्वाचन के मुकाबले स्नातक निर्वाचन में 9.21 प्रतिशत अंक कम मतदान दर्ज किया गया।
स्नातक निर्वाचन में जिलावार मतदान
स्नातक निर्वाचन सीट पर खीरी में सर्वाधिक 44.32 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद सीतापुर में 41.04, रायबरेली में 40.23, बाराबंकी में 40.03 और हरदोई में 39.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लखनऊ में 34.51 प्रतिशत और प्रतापगढ़ में सबसे कम 31.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
शिक्षक निर्वाचन में रायबरेली सबसे आगे
शिक्षक निर्वाचन सीट पर रायबरेली 63.14 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रहा। खीरी में 62.89, सीतापुर में 57.87, बाराबंकी में 56.37 और हरदोई में 52.21 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रतापगढ़ में 49.12 प्रतिशत और लखनऊ में सबसे कम 43.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।