फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एमएलसी चुनाव: स्नातक में 38.72 और शिक्षक निर्वाचन में 55.76 प्रतिशत वोटिंग, लखनऊ में औसत से कम मतदान

Fri, 23 Oct 2026 06:16 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ खंड की विधान परिषद स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर मतदान में शिक्षक सीट आगे रही। सात जिलों में स्नातक का औसत मतदान 38.72 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 55.76 प्रतिशत रहा। स्नातक में खीरी और शिक्षक निर्वाचन में रायबरेली अव्वल रहे, जबकि दोनों सीटों पर प्रतापगढ़ सबसे पीछे रहा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दोपहर में किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर शुक्रवार को हुए मतदान में शिक्षक निर्वाचन के मतदाताओं ने अधिक उत्साह दिखाया। मंडल के सातों जिलों में स्नातक निर्वाचन सीट पर औसतन 38.72 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन सीट पर 55.76 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


स्नातक निर्वाचन में खीरी 44.32 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में रायबरेली में सबसे अधिक 63.14 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। दोनों सीटों पर प्रतापगढ़ सबसे पीछे रहा। यहां स्नातक निर्वाचन में 31.24 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 49.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Trending Videos

लखनऊ में औसत से कम मतदान

राजधानी लखनऊ में दोनों सीटों पर मतदान का प्रतिशत मंडल के औसत से कम रहा। यहां स्नातक निर्वाचन में 34.51 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 43.72 प्रतिशत मतदान हुआ। लखनऊ में शिक्षक निर्वाचन के मुकाबले स्नातक निर्वाचन में 9.21 प्रतिशत अंक कम मतदान दर्ज किया गया।

 

स्नातक निर्वाचन में जिलावार मतदान

स्नातक निर्वाचन सीट पर खीरी में सर्वाधिक 44.32 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद सीतापुर में 41.04, रायबरेली में 40.23, बाराबंकी में 40.03 और हरदोई में 39.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लखनऊ में 34.51 प्रतिशत और प्रतापगढ़ में सबसे कम 31.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

 

विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन में रायबरेली सबसे आगे

शिक्षक निर्वाचन सीट पर रायबरेली 63.14 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रहा। खीरी में 62.89, सीतापुर में 57.87, बाराबंकी में 56.37 और हरदोई में 52.21 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रतापगढ़ में 49.12 प्रतिशत और लखनऊ में सबसे कम 43.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें