फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेल से निकलने के बाद भी कम नहीं होंगी पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें, पुलिस की बड़ी चूक आई सामने

Wed, 01 Oct 2025 07:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

MLA Irfan Solanki: कानपुर सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा जरूर हो गए हैं लेकिन उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। 
विज्ञापन
जेल से रिहा होने के बाद इरफान सोलंकी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को जमानत मिलने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। इरफान के खिलाफ जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अगले सप्ताह उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है, जिसके बाद इरफान पर कानूनी शिकंजा और मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर इरफान और उनके करीबी परिजनों की संपत्तियों की ईडी जांच में फिलहाल अड़चन पैदा हो गई है। ईडी उनकी संपत्तियों पर कार्रवाई के लिए दूसरे तरीके आजमाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इरफान सोलंकी के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों के आधार पर ईडी ने भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी और इरफान व उनके करीबियों के ठिकानों पर छापे मारकर अहम सुबूत जुटाए थे। ईडी ने इरफान की कानपुर और मुंबई की कई संपत्तियों का भी पता लगाया था। 

हालांकि संपत्तियों की जांच में पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों में हुई चूक की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। दरअसल, पुलिस ने इरफान के खिलाफ दर्ज मुकदमों में ऐसी कोई धारा नहीं लगाई, जिसके तहत मनी लांड्रिंग एक्ट की कार्रवाई की जा सके। अब ईडी इरफान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में है। खासकर कानपुर के जिस बिल्डर के साथ उन्होंने बेशकीमती जमीनें खरीदी थीं, उसे बेनामी एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा। इसके लिए ईडी के अधिकारी इरफान द्वारा चुनावों में घोषित संपत्तियों के साथ उनके आयकर विवरण की भी गहनता से पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें