फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में मिशन शक्ति महाभियान 19 मार्च से, 26 तक स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम; बालिकाओं पर फोकस

Wed, 18 Mar 2026 08:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Chaitra Navratri from March 19: चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर नारी शक्ति के महाअभियान मिशन शक्ति के 6वें चरण की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है।

 
विज्ञापन
गुरुवार से चैत्र नवरात्र का होगा शुभारंभ। - फोटो : अमर उजााला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर नारी शक्ति के महाअभियान मिशन शक्ति के 6वें चरण की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है। यह अभियान बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को आगे बढ़ाएगा। इसकी सभी गतिविधियों की निगरानी सीएम डैशबोर्ड से की जाएगी। रियल टाइम रिपोर्टिंग भी होगी। इसमें जिला और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


19 से 26 मार्च तक चलने वाले इस विशेष अभियान में विद्यालयों से लेकर समाज तक गतिविधियों से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। यह बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करेगा। साथ ही समाज में नारी सम्मान और समानता की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि इस दौरान विद्यालयों में पोस्टर, चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बेटियों में आत्मविश्वास और समाज में सम्मान का भाव विकसित किया जाएगा। प्रदेश के 1.32 लाख विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैली, भाषण, संवाद कार्यक्रम और फिल्म प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि इनमें केजीबीवी की सभी बालिकाएं भी शामिल रहेंगी। बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के साथ पुलिस विभाग के सहयोग से हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही बालिकाओं को बैंकिंग प्रक्रिया, स्वयं सहायता समूह, कौशल प्रशिक्षण (सिलाई-कढ़ाई) आदि से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत हर दिन के कार्यक्रम

- 19 मार्च को नवदुर्गा के नौरूपों पर आधारित पोस्टर निर्माण व नवरात्रि आधारित चर्चा
- 20 मार्च को दुर्गा के नवरूपों पर आधारित नुक्कड़ नाटक, बाल अधिकार व सुरक्षा से जुड़े स्लोगन लिखे तख्तियों के साथ रैली
- 21 मार्च को विद्यालय, विकासखंड, तहसील और जिला स्तर पर बालिकाओं को प्रमुख पदों पर बैठाते हुए एक्सपोजर देना
- 22 मार्च को मीना दिवस का आयोजन, निडर फिल्म दिखाना, रैली, नुक्कड़ नाटक आदि में जनप्रतिनिधि-अभिभावको को बुलाना
- 23 मार्च को बैंक और हॉस्पिटल भ्रमण व सम्बन्धित कौशल प्रशिक्षण की जानकारी देना
- 24 मार्च को जिला, ब्लॉक, तहसील में महिला अधिकारियों और ख्यातिलब्ध महिलाओं का विद्यालय भ्रमण, बालिकाओं से संवाद, आत्मरक्षा प्रशिक्षण
- 25 मार्च को बालिकाओं को पास के थाना-कोतवाली भ्रमण, हेल्पलाइन, एफआईआर व कानून जानकारी देना
- 26 मार्च को सामाजिक मुद्दों पर जेंडर स्टेरियो टाइप, बाल विवाह, महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें