फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: यूपी के मंत्री बोले- मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को सीएम आवास में बुलाकर सम्मानित करते थे अखिलेश

Fri, 20 Sep 2024 01:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था का कोई नाम नहीं था। इस समय भाजपा सरकार में कानून का राज है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता अखिलेश यादव को रिजेक्ट कर देगी।
विज्ञापन
बहराइच में यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे। वहां पर मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश के सारे बयान तथ्यहीन होते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। इस समय भाजपा सरकार में कानून का राज है।

ये भी पढ़ें - पूरी रात आधे कपड़ों में छत पर खड़ा रखते हैं सीनियर...नए परिसर में रैगिंग से आहत छात्र ने छोड़ा छात्रावास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 55 लाख वसूले, ड्रग्स के केस में फंसाने की दी धमकी


मंत्री ने कहा की अखिलेश सरकार में मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को बुलाकर सीएम आवास में सम्मानित किया जाता था और अब अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। इसी का नतीजा है कि जनता ने उनको 2017 में रिजेक्ट किया, 2022 में रिजेक्ट किया और अब 2027 में भी उनको जनता रिजेक्ट करने जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें