निरीक्षण के दौरान खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने महाराजगंज में धान खरीद केंद्रों का जायजा लिया और कम खरीद के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की।
उन्होंने खामियों पर अफसरों को फटकार लगाई और कहा कि किसी भी दशा में धान बेचने में किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।