कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जेलों से अपराधियों का तंत्र नहीं चलेगा। यदि कोई अपराधी जेलकर्मी को धमकी देता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। जेलकर्मियों को अत्याधुनिक संसाधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं ताकि खतरनाक बंदियों की सतत निगरानी की जा सके। कारागार मंत्री मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ये भी पढ़ें - संघ की पहल: दलित दूसरों की तरह चढ़ें घोड़ी, शिव मंदिरों में करें जलाभिषेक, नौकर और नौकरानी के साथ भी चाय पीएं
ये भी पढ़ें - कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की घोषणा जल्द, बदले जा सकते हैं प्रियंका समेत कई राज्यों के प्रभारी महासचिव
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंदियों की क्षमता अधिक होने से अमेठी, महोबा, कुशीनगर, चंदौली, औरैया, हापुड़, संभल, अमरोहा, भदोही, हाथरस और शामली में नई जेल बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। श्रावस्ती और प्रयागराज में नई जेल तैयार हो चुकी हैं। ललितपुर में एक केंद्रीय कारागार और नई जेल का निर्माण भी कराया जा रहा है।