फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मंत्री नंदी ने प्रबंधक यूपीसीडा हेमेंद्र प्रताप सिंह को किया बर्खास्त, मनमानी और कदाचार के लगे थे आरोप

Tue, 07 Oct 2025 06:42 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो

सार

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से हेमेंद्र प्रताप सिंह का यूपीसीडा में स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। औद्योगिक विकास विभाग ने उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया गया।
विज्ञापन
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) में प्रबंधक विद्युत यांत्रिक के पद पर तैनात रहे हेमेंद्र प्रताप सिंह को नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ गया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने प्रबंधक विद्युत यांत्रिक हेमेंद्र प्रताप सिंह की बर्खास्तगी के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से हेमेंद्र प्रताप सिंह का यूपीसीडा में स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। औद्योगिक विकास विभाग ने उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया गया। लेकिन, यूपीसीडा में तत्काल कार्यभार सम्भालने के बजाय प्रबंधक विद्युत यांत्रिक हेमेंद्र प्रताप सिंह दिनांक अनुपस्थित रहे। 

अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, चिकित्सा अवकाश हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत न करने, पर्याप्त आधार एवं संतोषप्रद स्पष्टीकरण के बिना अवकाश स्वीकृत कराए बगैर सेवा से विरत रहने के आरोप लगाए गए थे। साथ ही उन्हें उच्चादेशों की प्रत्यक्ष अवहेलना का भी दोषी पाया गया था। 
विज्ञापन


आरोपों के सम्बंध में एसीईओ द्वारा जांच की गई। एसीईओ यूपीसीडा की जांच आख्या में भी प्रबंधक हेमेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप सिद्ध पाए गए। 

जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा प्रबंधक विद्युत-यांत्रिक हमेंद्र प्रताप सिंह के विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील 1999) नियम के अंतर्गत सेवा समाप्ति के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें