फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामगोपाल के बयान पर पलटवार - वोटों के लालच में राम मंदिर को कलंकित करने का प्रयास कर रही सपा

Thu, 09 May 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने कहा कि लगातार संघर्ष, सैकड़ों बलिदान और सदियों की प्रतीक्षा के बाद सनातनियों को अपने आराध्य को टेंट से बाहर भव्य भवन में देखने का संतोष मिला है लेकिन रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को यह रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने कहा कि सपा व उसके नेता वोटों के लालच में अयोध्या में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र राम मंदिर को कलंकित करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


लगातार संघर्ष, सैकड़ों बलिदान और सदियों की प्रतीक्षा के बाद सनातनियों को अपने आराध्य को टेंट से बाहर भव्य भवन में देखने का संतोष मिला है लेकिन रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को यह रास नहीं आ रहा है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा अयोध्या के राम मंदिर को बेकार बताने पर नंदी ने कहा कि यह सनातन धर्म मानने वालों की आस्था का अपमान है। राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है लेकिन सपा आस्था का सम्मान नहीं करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा का राम विरोधी चेहरा सामने आ गया है। साथ ही कहा कि बहुसंख्यक आस्था पर चोट करना और उनकी भावनाओं को आहत करना रामद्रोही और हिंदूद्रोही इंडी गठबंधन का एकसूत्री एजेंडा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें