रामलला के दर्शन कर बाहर आते श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल द
- फोटो : ट्रस्ट
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने वैशाख अमावस्या पर बुधवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर को लेकर दिए गए सपा और कांग्रेस नेताओं के बयानों को मूर्खता पूर्ण बताया। कहा कि राममंदिर पर सवाल खड़ा करने वाले नेता मानसिक रूप से बीमार हैं, उन्हें इलाज की जरूरत है, रामलला इन्हें सद्बुद्धि दें। महंत नृत्यगोपाल दास ने रामनवमी के दौरान भी रामलला के दर्शन किए थे उसके बाद बुधवार को वे एक बार फिर राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। इस दौरान शरद शर्मा, संत जानकी दास, जगन्नाथ दास, रामशंकर मौजूद रहे।