फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, कही ये बात...

Thu, 18 Dec 2025 08:56 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। यह नेतृत्व परिवर्तन संगठन को नई ऊर्जा देगा।
विज्ञापन
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। उन्हें इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। यह नेतृत्व परिवर्तन संगठन को नई ऊर्जा देगा। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन व मंत्री कपिल देव अग्रवाल के बीच संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी योजनाओं तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने से संबंधित विषयों पर भी बात हुई।

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, जनसंपर्क की मजबूती व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें