फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: प्रदर्शन करने वाले बिजलीकर्मियों से ऊर्जा मंत्री बोले, सरकार आपकी हर बात मान ले यह संभव नहीं है

Sat, 08 Apr 2023 06:08 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि यह संभव नहीं है कि बिजलीकर्मियों की हर बात मान ली जाए। उनकी हर समस्या का समाधान होगा पर सरकार और संगठन के आमने-सामने बैठने के बाद।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि बिजली कर्मियों और अभियंताओं के एकतरफा दबाव बनाने पर उनकी हर बात को सरकार मान ले यह संभव नहीं है। बिजली कर्मियों की हर समस्या का निस्तारण होगा मगर संगठन और सरकार के आमने-सामने बैठने के बाद।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री शनिवार को विद्युत मजदूर पंचायत के 24 वें अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। गन्ना संस्थान में आयोजित अधिवेशन में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हड़ताल के संबंध में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी जांच कर रही है कि किसने हड़ताल की और उससे  कितना नुकसान हुआ है जिन्होंने हड़ताल नहीं की और वेतन रोका गया साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है तो उनके साथ न्याय होगा।

ये भी पढ़ें - गोंडा के संदीप सिंह ने प्राप्त किया 10वां स्थान, पान वाले की बेटी ने हासिल की 21वीं रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुस्लिमों पर सभी का फोकस, सपा-बसपा के अलावा BJP भी रुख भांपने में लगा रही एड़ी-चोटी का जोर


ऊर्जा मंत्री ने कहा कर्मचारी उनके परिवार का अंग है और हम सबको एकजुट होकर जनता की सेवा करने की जरूरत है। हम समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

बिजली बंद होने से सांसे रुक जाती है। यह जानकर भी हड़ताल के दौरान बिजली कर्मियों और अभियंताओं ने आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न करने के लिए कई हथकंडे अपनाए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अधिवेशन को प्रांतीय महासचिव गिरीश कुमार पांडे सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें