विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटी बसपा 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राजधानी में शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। बसपा में इसे लेकर सुगबुगाहट तेज होती जा रही है हालांकि इस बाबत अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष मायावती लेंगी। सूत्रों के मुताबिक 6 दिसंबर को प्रस्तावित रैली को मायावती के साथ राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, 26 नवंबर को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की राजधानी स्थित रमाबाई आंबेडकर मैदान में रैली है। इसमें देश भर से उसके समर्थक जुटेंगे। इसके जवाब में बसपा भी शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। चर्चा है कि बसपा विधानसभा चुनाव से पहले 20 लाख से अधिक समर्थकों को जुटाने की तैयारी में है। बसपा इसी के साथ अपने चुनाव अभियान का औपचारिक रूप से आगाज भी करेगी। बता दें कि बीती 9 अक्तूबर को बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा की रैली होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन बसपा सुप्रीमो ने केंद्रीय कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की थी।