फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मायावती का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग अब हास्यास्पद

Tue, 17 Mar 2026 08:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Kanshi Ram: बसपा प्रमुख मायावती ने कांशीराम के मुद्दे पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की भारत रत्न देने की मांग अजीब है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सपा और कांग्रेस आदि दलित विरोधी पार्टियां यूपी में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही वोटों के स्वार्थ में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मना रही हैं। यह इन दलों की सोची-समझी रणनीति है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार में रहने के दौरान कांशीराम को भारत रत्न नहीं दिया। अब दूसरी पार्टी की सरकार से इसकी मांग कर रही है।

विज्ञापन


यह हास्यास्पद है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि ये पार्टियां शुरू से ही बसपा को खत्म करने में लगी हैं जबकि बसपा की नींव कांशीराम ने खुद रखी थी। उन्होंने कहा कि इस नींव उनके जीते जी कोई हिला नहीं सकता है। कहा, इन पार्टियों के महापुरुषों में कोई जान नहीं रही है, जो अब ये हमारे महापुरुषों को भुनाने में लगे हैं।

इन्होंने कांशीराम के जीते जी हमेशा उपेक्षा की थी। कांशीराम के सम्मान में बसपा सरकार के कामों को भी सपा सरकार ने बदल दिया था। यह इन पार्टियों का कांशीराम के प्रति चाल व चरित्र है। इसलिए यदि सपा-कांग्रेस आदि के दलित चमचे चुप रहें तो उनके लिए बेहतर होगा। ऐसे लोगों से दूरी बनाने के लिए ही कांशीराम ने ‘चमचा युग’ के नाम से अंग्रेजी में एक किताब भी लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें