फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता, बोलीं- नेताओं के बीच बढ़ती कटुता देशहित में नहीं

Tue, 27 Oct 2026 10:59 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

बसपा प्रमुख मायावती ने भारतीय राजनीति में बढ़ती कटुता, व्यक्तिगत टिप्पणियों और अमर्यादित बयानबाजी पर चिंता जताई है। उन्होंने नेताओं से सार्वजनिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की अपील की। मायावती ने कहा कि राजनीतिक दलों को आपसी टकराव के बजाय गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भारतीय राजनीति में बढ़ती कटुता, आपसी अविश्वास और आरोप-प्रत्यारोप पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी का स्तर अब व्यक्तिगत टिप्पणियों, अमर्यादित भाषा, जातिवाद और हिंसक बयानों तक पहुंचना दुखद है। इससे देश की गरिमा और राजनीतिक व्यवस्था पर जनता के भरोसे को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं को एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए। आपत्तिजनक और विषैली राजनीति को किसी भी स्तर पर बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संकीर्ण और गरीब-विरोधी स्वार्थों से प्रेरित राजनीति के कारण लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होना देश और जनहित में नहीं है।

Trending Videos

जनता की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत

बसपा प्रमुख ने कहा कि सरकारी स्तर पर भ्रष्टाचार और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नेताओं के बीच आपसी टकराव से राजनीतिक माहौल और खराब हो रहा है। जनता चाहती है कि राजनीतिक दल गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।

 

विज्ञापन

अमर्यादित बयानबाजी से बचने की अपील

मायावती ने कहा कि राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टिप्पणियों और बयानबाजी की बढ़ती होड़ से माहौल और कड़वा होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से इस पर गंभीरता से विचार करने तथा सार्वजनिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें